कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बंगाल के निवासियों के बांग्लादेश निर्वासन को "अवैध" बताया

feature-top

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले की निवासी सोनाली बीबी और स्वीटी बीबी को उनके परिवारों सहित बांग्लादेश निर्वासित करने के केंद्र के फैसले को रद्द कर दिया जिसमे उन्हें "अवैध प्रवासी" करार दिया था।

अदालत ने केंद्र को निर्देश दिया कि वह यह सुनिश्चित करे कि निर्वासित छह नागरिकों को एक महीने के भीतर भारत वापस लाया जाए। अदालत ने इस आदेश पर अस्थायी रोक लगाने की केंद्र सरकार की अपील को भी खारिज कर दिया।


feature-top