बिल्डर-फाइनेंसर गठजोड़ पर सीबीआई का तीन शहरों में शिकंजा

feature-top

घर खरीदारों से धोखाधड़ी के आरोपों पर सीबीआई ने तीन शहरों में एक साथ बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी ने कोलकाता, बेंगलुरु और मुंबई में 12 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दर्ज छह एफआईआर के आधार पर की गई है।

आरोप है कि बिल्डरों और वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों ने आपसी गठजोड़ कर घर खरीदारों को ठगा।

घर खरीदारों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर बताया था कि उन्हें न केवल बिल्डरों और डेवलपर्स ने धोखा दिया, बल्कि वित्तीय संस्थानों ने भी उनके खिलाफ जबरन वसूली जैसी कार्रवाई की। अब सीबीआई इस पूरे कथित गठजोड़ की जांच कर रही है।


feature-top