- Home
- टॉप न्यूज़
- एचडीएफसी बैंक की दुबई शाखा पर रोक
एचडीएफसी बैंक की दुबई शाखा पर रोक
27 Sep 2025
, by: Prakash
एचडीएफसी बैंक की दुबई शाखा से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। स्थानीय नियामक दुबई फाइनेंशियल सर्विसेज अथॉरिटी (DFSA) ने बैंक की दुबई इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर (DIFC) शाखा को नए ग्राहकों को जोड़ने से रोक दिया है।
भारत के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के ऋणदाता एचडीएफसी बैंक ने बयान जारी कर बताया कि उसने नियामक के नोटिस का अनुपालन करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं।
बैंक का कहना है कि इस फैसले से उसके मौजूदा संचालन पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। हालांकि, नियामक की कार्रवाई किन विशेष उल्लंघनों को लेकर की गई है, इसकी सटीक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
