गुजरात पुलिस ने 804 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़ किया

feature-top

गुजरात पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने भारत के नागरिकों को 804 करोड़ रुपये की ठगी का शिकार बनाया। राज्य के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने इस गिरोह के 10 आरोपियों को सूरत से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, गिरोह दुबई, वियतनाम और कंबोडिया से ऑपरेट कर रहा था और पूरे देश के लोगों को निशाना बना रहा था।

ठगी के लिए यह गिरोह आम नागरिकों के बैंक खाते और सिम कार्ड 1.5 से 2 प्रतिशत कमीशन पर हासिल करता था और फिर उनका दुरुपयोग कर साइबर अपराध को अंजाम देता था। पुलिस जांच में सामने आया है ।

कि इस गिरोह ने देशभर में कुल 1,549 अपराध किए और 804 करोड़ रुपये की ठगी की। वहीं, गुजरात में 141 डिजिटल अपराधों के जरिए लगभग 17.75 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की गई।


feature-top