तमिलनाडु : टीवीके प्रमुख विजय की रैली में भगदड़ में बच्चों समेत 34 की मौत

feature-top

तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली में भारी भीड़ के कारण अफरातफरी मच गई। स्थिति बेकाबू होने पर कई कार्यकर्ता बेहोश हो गए।

उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुँचाया गया। भगदड़ जैसी स्थिति में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। करूर के अस्पतालों में हड़कंप मच गया। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

भीड़ के दबाव के चलते विजय का प्रचार वाहन भी रोकना पड़ा और उन्हें कुछ समय के लिए अपना भाषण रोकना पड़ा। उन्होंने मंच से पुलिस से मदद की अपील की और कार्यकर्ताओं को पानी की बोतलें भी वितरित कीं।


feature-top