- Home
- DPR Chhattisgarh
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने करूर (तमिलनाडु) में हुई दुखद घटना पर शोक संवेदना व्यक्त की
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने करूर (तमिलनाडु) में हुई दुखद घटना पर शोक संवेदना व्यक्त की
28 Sep 2025
, by: Prakash
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तमिलनाडु के करूर में राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट करता हूँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे और परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरे देश की संवेदनाएँ प्रभावित परिवारों के साथ हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
