डीएमके का टीवीके प्रमुख विजय पर भगदड़ को लेकर बड़ा आरोप

feature-top

डीएमके प्रवक्ता सरवनन अन्नादुरई ने इस त्रासदी के लिए अभिनेता से नेता बने विजय और उनके रैली आयोजकों को ज़िम्मेदार ठहराया और दावा किया कि लोगों को तपती धूप में घंटों इंतज़ार कराया गया।

डीएमके नेता ने कहा, "यह इस कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा सोची-समझी चाल है... उन्होंने (लोगों ने) लगभग छह घंटे इंतज़ार किया। वे सभी वहाँ मौजूद थे। उन्होंने (विजय और उनकी टीम ने) ऐसा क्यों किया? उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि भीड़ जुटाई जा सके। यह आयोजकों की एक घटिया चाल है और इसमें आपराधिक लापरवाही है।" डीएमके नेता ने जोर देकर कहा, "जो भी जिम्मेदार है उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए। और विजय दोषी हैं। वह दोष से बच नहीं सकते।"


feature-top