रायपुर कलेक्ट्रेट परिसर की पुरानी बिल्डिंग की छत गिरी

feature-top

राजधानी रायपुर के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित आंग्ल अभिलेख कोष्ठ कक्ष की छत अचानक ढह गई। यह घटना देर रात की है। छत गिरने से कमरे में रखी कई महत्वपूर्ण फाइलें धूल और मलबे के नीचे दब गईं।

गनीमत रही कि घटना के समय कक्ष में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि यह भवन अंग्रेजों के जमाने का बना हुआ है और काफी जर्जर हालत में है।

फिलहाल प्रशासन ने प्रभावित हिस्से को सील कर दिया है और मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।


feature-top