करूर भगदड़: अभिनेता और राजनेता विजय ने किया मुआवजे का ऐलान

feature-top

करूर जिले में अभिनेता और राजनेता विजय की रैली में भगदड़ मचने से अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 9 बच्चे और 16 से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। वहीं घायलों की संख्या 70 के करीब है।

ऐसे में अभिनेता और राजनेता विजय ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। विजय ने भगदड़ में मारे जाने वालों के लिए 20-20 लाख रुपये और घायलों के लिए 2-2 लाख रुपये का ऐलान किया है।

विजय ने सोशल मीडिया पर लिखा, "मेरे दिल में बसने वाले सभी लोगों को नमस्कार। कल करूर में जो हुआ, उसे सोचकर मेरा दिल और दिमाग बेहद व्यथित है।

इस बेहद दुखद स्थिति में, मैं अपने रिश्तेदारों के खोने के दर्द को कैसे बयां करूं, यह समझ नहीं आ रहा। मेरी आंखें और मन व्यथित हैं।


feature-top