- Home
- टॉप न्यूज़
- मन की बात : PM मोदी ने दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश
मन की बात : PM मोदी ने दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 126वें एपिसोड में श्रोताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम उनके लिए देशवासियों की उपलब्धियों से सीखने और जुड़ने का माध्यम बना है।
पीएम मोदी ने शहीद भगत सिंह और भारत की सुरसम्राज्ञी लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने भगत सिंह को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया और लता दीदी के गीतों को देशभक्ति व मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा हुआ बताया। नवरात्रि के अवसर पर प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने भारतीय नौसेना की दो महिला अधिकारियों द्वारा ‘नाविका सागर परिक्रमा’ के सफल अभियान को विशेष रूप से सराहा।
त्योहारों की चर्चा करते हुए उन्होंने छठ पर्व को वैश्विक उत्सव बताया और कहा कि भारत सरकार इसे यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल कराने का प्रयास कर रही है।
गांधी जयंती की ओर संकेत करते हुए पीएम मोदी ने स्वदेशी और खादी अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से 2 अक्टूबर को खादी उत्पाद खरीदने और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को मजबूत करने की अपील की।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
