- Home
- टॉप न्यूज़
- कोरबा में हुए गोलीकांड का मास्टरमाइंड रायपुर से गिरफ्तार
कोरबा में हुए गोलीकांड का मास्टरमाइंड रायपुर से गिरफ्तार
कटघोरा थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड के मास्टर माइंड शक्ति दास को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है। कटघोरा के कसनिया क्षेत्र के एक मकान में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने शूटर सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
घटना के बाद से ही फरार इस वारदात के मुख्य आरोपी शक्ति सिंह उर्फ़ शक्ति दास पिता अशोक दास की तलाश की जा रही थी। जिसे रायपुर में दबिश देकर पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया में गोलीकांड की घटना हुई थी।
कसनिया में रहने वाले सिकंदर मेमन के घर पर देशी कट्टे से दो राउंड फायरिंग की गयी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए गोली चलाने वाले आरोपी दुर्गेश पांडे को देर रात गिरफ्तार कर लिया था।
इस वारदात के बाद पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों में दबिश देकर कोरबा से 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
