कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर

feature-top

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश नाकाम कर दी। उत्तरी कश्मीर के केरन सेक्टर स्थित हैदर चौकी के पास आतंकवादियों के एक समूह ने घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाबलों की सतर्कता से यह मंसूबा विफल हो गया।

मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।


feature-top