- Home
- टॉप न्यूज़
- चुनाव आयोग ने 470 केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए
चुनाव आयोग ने 470 केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए
चुनाव आयोग (ईसीआई) ने बिहार विधानसभा चुनाव और विभिन्न राज्यों में होने वाले उपचुनावों के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। कुल 470 अधिकारियों को इस जिम्मेदारी के लिए चुना गया है।
इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 320, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 60 और भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के 90 अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा आईआरएएस, आईसीएएस जैसी अन्य सेवाओं के अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।
आयोग के अनुसार, ये अधिकारी बिहार में होने वाले विधानसभा आम चुनाव के साथ ही जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, पंजाब, मिजोरम और ओडिशा में होने वाले उपचुनावों की निगरानी करेंगे।
पर्यवेक्षकों को सामान्य, पुलिस और व्यय संबंधी जिम्मेदारियों के लिए तैनात किया गया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
