तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर हमला

feature-top

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में जब वे युवाओं को नौकरी देने की बात करते थे तो मुख्यमंत्री उनसे पूछते थे कि इसके लिए पैसा कहाँ से लाएँगे।

अब वही सवाल वे मुख्यमंत्री से पूछ रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार ने 3.5 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है, लेकिन घोषणाएँ और वादे इस बजट से कई गुना अधिक हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि इन योजनाओं और परियोजनाओं के लिए धन कहाँ से आएगा और इसका वित्तीय प्रबंध किस तरह होगा? उन्होंने सरकार से पारदर्शिता के साथ यह स्पष्ट करने की मांग की कि इतने बड़े वादों का आधार क्या है। साथ ही तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुली बहस (डिबेट) की भी चुनौती दी है।


feature-top