अमित शाह की अपील पर विपक्ष का पलटवार

feature-top

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अपील पर कांग्रेस ने कड़ा हमला बोला है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि गृह मंत्री चुनाव जीतने के लिए "VC" के सहारे राजनीति कर रहे हैं।

जयराम रमेश ने कहा, “शिक्षा में VC का मतलब होता है वाइस चांसलर, स्टार्टअप की दुनिया में वेंचर कैपिटल और सेना में वीर चक्र। लेकिन अब राजनीति में एक नया VC आ गया है, जिसे वोट चोरी कहते हैं। वहीं VR का मतलब है वोट रेवड़ी।” उन्होंने दावा किया कि गृह मंत्री ने बिहार में VC का लक्ष्य भी घोषित कर दिया है।

शाह ने आत्मविश्वास से कहा कि एनडीए को 243 में से 160 से अधिक सीटें मिलेंगी। रमेश के मुताबिक, शाह को भरोसा है कि वोट चोरी और वोट रेवड़ी के फार्मूले से यह लक्ष्य हासिल होगा। कांग्रेस नेता ने पलटवार करते हुए कहा कि बिहार की जनता, जो सबसे अधिक राजनीतिक चेतना रखने वाली मानी जाती है, इन “चालों” को नाकाम कर देगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में महागठबंधन की जीत होगी, और इसका पहला असर दिल्ली की सत्ता में महसूस किया जाएगा।


feature-top