बिलासपुर: बिल्डर के बेटे ने गोली मारकर की आत्महत्या

feature-top

बिलासपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। राजकिशोर नगर स्थित स्टेट बैंक के पास रहने वाले बिल्डर चित्र सेन के पुत्र संस्कार सिंह ने घर में रखी बंदूक से अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना पर सरकंडा थाना प्रभारी नीलेश पांडे पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि संस्कार सिंह पिछले दो साल से मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था और कोचिंग ले रहा था। सोमवार को उसे भोपाल जाना था, लेकिन उससे करीब एक घंटे पहले ही यह घटना घट गई।

इस पूरे मामले को लेकर सरकंडा पुलिस का कहना है कि फिलहाल जांच जारी है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर संस्कार सिंह ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया।


feature-top