अशोक चौधरी ने 200 करोड़ की संपत्ति अर्जित की है, अब इस्तीफा दें : प्रशांत किशोर

feature-top

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अशोक चौधरी की संपत्ति पर जो बात कही गई है हम उस पर कायम हैं।

इन्होंने 200 करोड़ की संपत्ति अर्जित की है। पीके ने कहा कि अशोक चौधरी ने कैमरे पर कहा था कि अगर उनके पास एक कट्ठा भी जमीन हुई तो वह जन सुराज की गुलामी करेंगे।

पीके ने जमीन के कागजात जारी होने का दावा करते हुए कहा कि अगर जमीन है तो वह इस्तीफा दें और बिहार के लोगों की गुलामी के लिए तैयार हों।


feature-top