कांग्रेस ने भाजपा-आरएसएस पर साधा निशाना

feature-top

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पूर्व नेता प्रिंटू महादेव की ओर से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर की गई कथित धमकी को लेकर राजनीतिक बवाल मच गया है। कांग्रेस ने भाजपा और आरएसएस पर हमला बोलते हुए इसे “खौफनाक और घिनौनी साजिश” करार दिया।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि भाजपा के एक प्रवक्ता ने खुलेआम टीवी पर राहुल गांधी के खिलाफ गोली मारने जैसी बातें कहीं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर विपक्ष के नेता की सुरक्षा को बार-बार राजनीतिक रंग क्यों दिया जा रहा है।

खेड़ा ने कहा कि इससे पहले सीआरपीएफ ने राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखा और उसे लीक कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी घटनाक्रम से साजिश की बू आ रही है और पूछा कि “आखिर ये साजिश रच कौन रहा है?”


feature-top