छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : कांग्रेस को ACB का नोटिस

feature-top

बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। इस मामले को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कांग्रेस को नोटिस जारी किया है। ACB ने कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को नोटिस भेजकर तीन बिंदुओं पर जानकारी मांगी है।

इसमें कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के कर्मचारी देवेंद्र डड़सेना से जुड़ी जानकारी भी शामिल है। गौरतलब है कि शराब घोटाले की जांच के दौरान देवेंद्र डड़सेना का नाम सामने आया था।

इसी को लेकर अब कांग्रेस से औपचारिक जवाब तलब किया गया है।


feature-top