आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का रेडकार्पेट पर करेंगे स्वागत : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

feature-top

स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने रायपुर और कोरबा समेत कई जगहों पर छापेमारी कर नक्सली नेटवर्क का पर्दाफाश किया और गिरफ्तारियां कीं।

 

इसी बीच गृहमंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने साफ कहा है कि नक्सलियों के लिए किसी तरह का सीजफायर नहीं होगा, लेकिन आत्मसमर्पण करने वालों का लाल कार्पेट बिछाकर स्वागत किया जाएगा।

विजय शर्मा ने बताया कि नक्सली जंगल छोड़कर शहरों में नए ठिकाने बनाने की कोशिश कर रहे थे।

एजेंसियां उनकी पूरी प्रोफाइलिंग कर रही हैं और नेटवर्क ध्वस्त करने का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कोई किराएदार है तो उसकी सूचना पुलिस को दें।


feature-top