सहारा समूह की संपत्तियों की बिक्री के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल

feature-top

सहारा समूह की कंपनियों के भविष्य को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। समूह के नीति-निर्धारक, अपनी संपत्तियों को अदाणी प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड को बेचने की तैयारी कर रहे हैं।

इस संबंध में सहारा इंडिया कमर्शियल कॉरपोरेशन लिमिटेड (SICCL) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

याचिका में महाराष्ट्र के एम्बी वैली और लखनऊ के सहारा शहर समेत विभिन्न संपत्तियों को अदाणी प्रॉपर्टीज को बेचने की अनुमति मांगी गई है। इस याचिका पर सुनवाई 14 अक्तूबर को संभवतः होगी।


feature-top