एथेनॉल मिश्रण से आयात लॉबी है नाराज़ : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

feature-top

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। गडकरी ने कहा कि यह सब उनके फैसलों से नाखुश एक ताक़तवर आयात लॉबी की साज़िश है।

उन्होंने अपनी तुलना एक फलदार पेड़ से करते हुए कहा, “मैं आलोचनाओं का जवाब नहीं देता, क्योंकि ऐसा करने से वही ख़बर बन जाती है।

जो पेड़ फल देता है, पत्थर उसी पर फेंके जाते हैं। बेहतर है कि इस पर ध्यान न दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी नीति का उद्देश्य एथनॉल मिश्रण को बढ़ावा देना, किसानों को ऊर्जा उत्पादक बनाना और प्रदूषण कम करना है।

मंत्री ने यह भी दावा किया कि पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण की नीति से उन लोगों के हित प्रभावित हुए हैं, जिनका सीधा संबंध ईंधन आयात से है।


feature-top