आंध्र प्रदेश: घर में संदिग्ध विस्फोट में दंपत्ति और बच्चा घायल

feature-top

आंध्र प्रदेश के अलूर ज़िले में एक घर में हुए संदिग्ध विस्फोट में एक दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके बच्चे को मामूली चोटें आईं। जिनकी पहचान सुदर्शन अचार (32) और काव्या (28) के रूप में हुई है l 

विस्फोट के प्रभाव से घर को भारी नुकसान पहुँचा, खिड़कियों के शीशे और दरवाज़े टूट गए। पुलिस को संदेह है कि जिलेटिन की छड़ों से विस्फोट हुआ होगा। विस्फोट के बाद उन्हें घर में कुछ रासायनिक पदार्थ और धातु के टुकड़े भी मिले।


feature-top