- Home
- टॉप न्यूज़
- भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की भाजपा में सक्रियता पर अटकलें तेज
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की भाजपा में सक्रियता पर अटकलें तेज
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से मुलाकात की। यह बैठक सांसद उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर हुई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बैठक के बाद तावड़े ने स्पष्ट कहा "पवन जी भाजपा में ही हैं।
आदरणीय उपेंद्र कुशवाहा जी ने उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया है। आने वाले दिनों में पवन जी सक्रिय रूप से एनडीए के लिए काम करेंगे, भाजपा के कार्यकर्ता के तौर पर। हाल ही में भाजपा नेता आर.के. सिंह ने बयान दिया था कि पवन सिंह को पहले भाजपा से टिकट मिला था, लेकिन बाद में चुनाव न लड़ने का फैसला किया गया।
सिंह ने कहा था कि इससे उन्हें दुख हुआ और उनका मानना है कि पवन सिंह को फिर से भाजपा में सक्रिय होना चाहिए। आर.के. सिंह के इस बयान के बाद अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि पवन सिंह भाजपा से दूर हो चुके हैं।
लेकिन अब तावड़े के ताज़ा बयान के बाद एक बार फिर पवन सिंह की भाजपा में सक्रिय भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
