26/11 के बाद सैन्य कार्रवाई पर था वैश्विक दबाव : पूर्व मंत्री पी. चिदंबरम

feature-top

मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले ने भारत को झकझोर दिया था। लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने 175 लोगों की जान ली। उस समय की यूपीए सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई पर विचार किया था।

तत्कालीन मंत्री पी. चिदंबरम ने खुलासा किया कि भारत गंभीरता से सैन्य जवाब देने की तैयारी कर रहा था। लेकिन अमेरिका की विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस सहित वैश्विक दबाव के कारण भारत ने युद्ध का रास्ता नहीं चुना।

बीजेपी ने चिदंबरम के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे कांग्रेस की कमजोरी करार दिया है।


feature-top