- Home
- टॉप न्यूज़
- सोनम वांगचुक के खिलाफ आरोपों को पत्नी ने बताया साजिश
सोनम वांगचुक के खिलाफ आरोपों को पत्नी ने बताया साजिश
पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के खिलाफ पुलिस द्वारा लगाए गए आरोपों पर उनकी पत्नी गीतांजलि जे. अंगमो ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक के बयानों को झूठा और मनगढ़ंत करार देते हुए कहा कि यह एक सोची-समझी साजिश है, जिसके जरिए किसी निर्दोष को फंसाकर मनमानी करने की कोशिश की जा रही है।
गीतांजलि ने कहा कि केवल वे ही नहीं, बल्कि पूरा लद्दाख इन आरोपों को खारिज करता है। उनके अनुसार, यह एक बनावटी कहानी है ताकि किसी को बलि का बकरा बनाया जा सके।
उन्होंने सवाल उठाया कि सीआरपीएफ को गोली चलाने का आदेश आखिर किसने दिया? अपने ही नागरिकों पर गोली कौन चला सकता है, वह भी ऐसी जगह, जहां कभी हिंसक प्रदर्शन नहीं हुए।
गीतांजलि का कहना है कि सोनम वांगचुक का इस पूरी घटना से कोई लेना-देना नहीं था। जिस समय यह घटना हुई, उस समय वे किसी अन्य स्थान पर शांतिपूर्ण भूख हड़ताल पर बैठे थे। ऐसे में उनका किसी को उकसाने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
