बरेली में उपद्रव और हिंसा मामले में शामिल ताजीम गिरफ्तार

feature-top

बरेली में बीते दिनों हुई हिंसा और उपद्रव के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार आरोपियों पर शिकंजा कस रही है। पुलिस ने इस मामले में पहले ही मौलाना तौकीर रजा के राइट हैंड नदीम खान और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

अब पुलिस ने एक और आरोपी ताजीम को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ताजीम का भी 26 सितंबर की हिंसा में हाथ था।

ताजीम के खिलाफ पहले से ही गौकशी और तस्करी के कई मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने ताजीम के पास से हथियार और एक तमंचा जब्त किया है। इस कार्रवाई के दौरान ताजीम घायल भी हुआ है।


feature-top