केंद्र सरकार ने छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें अपरिवर्तित रखीं

feature-top

केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2025) के लिए सभी सरकारी बचत योजनाओं की ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया है।

यह लगातार सातवीं तिमाही है जब छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछली बार सरकार ने 2023-24 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च 2024) के लिए कुछ योजनाओं की ब्याज दरों में बदलाव किए थे।

इन सरकारी बचत योजनाओं में पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), किसान विकास पत्र (KVP), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS), नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC), पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) जैसी तमाम स्कीम्स शामिल हैं।


feature-top