- Home
- टॉप न्यूज़
- पाक कब्जे वाले कश्मीर में विरोध तेज
पाक कब्जे वाले कश्मीर में विरोध तेज
30 Sep 2025
, by: Prakash
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में नागरिकों का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। प्रदर्शनकारी अपनी 38 सूत्री मांगों को लेकर पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं।
गुस्साए लोगों ने पाकिस्तानी सेना द्वारा लगाए गए बैरिकेड और कंटेनरों को नदी में धकेल दिया। प्रदर्शन के दौरान झड़पों की भी खबर है, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार उनकी बुनियादी जरूरतों और अधिकारों की अनदेखी कर रही है। विरोध की बढ़ती लहर ने गुलाम कश्मीर में तनाव और गहरा दिया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
