कानपुर-सीसामऊ से पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी रिहा

feature-top

उत्तर प्रदेश की कानपुर-सीसामऊ विधानसभा सीट से पूर्व समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक इरफान सोलंकी को  महराजगंज जिला कारागार से रिहा कर दिया गया। करीब 33 महीनों की लंबी कैद के बाद जेल से बाहर आते ही इरफान सोलंकी ने अपनी पत्नी, वर्तमान विधायक नसीम सोलंकी, दोनों बेटों और सास खुर्शीद बेगम को गले लगाकर मुलाकात की।

जेल के बाहर इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भारी जमावड़ा उमड़ा था। नारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।


feature-top