मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मैराथन बैठक, विभागवार कार्यों की हो रही समीक्षा

feature-top

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रालय में विभागीय सचिवों और विभागाध्यक्षों के साथ मैराथन बैठक कर रहे हैं। बैठक में वे बजट में प्रावधानित कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा कर विभागवार प्रगति की जानकारी ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से पूंजीगत व्यय से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन विभागों का पूंजीगत व्यय अपेक्षाकृत कम है, वे तुरंत गति लाएँ और तय समयसीमा में कार्य पूरे करें।

बैठक में मुख्य सचिव श्री विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह सहित सभी विभागों के सचिव और विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने मंत्रालय के अधिकारियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली 1 दिसंबर से लागू करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए यह कदम आवश्यक है।


feature-top
feature-top