- Home
- टॉप न्यूज़
- बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के शीतकालीन कपाट बंद होने की तिथियाँ घोषित
बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के शीतकालीन कपाट बंद होने की तिथियाँ घोषित
02 Oct 2025
, by: Prakash
विजयदशमी के शुभ अवसर पर पंचांग गणना के अनुसार बदरीनाथ-केदारनाथ धाम सहित अन्य मंदिरों के शीतकालीन कपाट बंद होने की तिथियाँ निर्धारित की गई हैं।
श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर 2025 को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे।
इससे पूर्व 21 नवंबर से पंच पूजाओं का आरंभ होगा। द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर के कपाट 18 नवंबर 2025 को बंद किए जाएंगे। इसी क्रम में भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन कपाट बंद करने की तिथि भी तय की गई है।
पंचांग गणना के आधार पर 5 नवंबर 2025 को देवरा प्रस्थान होगा तथा 6 नवंबर 2025 को बाबा तुंगनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ बंद कर दिए जाएंगे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
