देश के लिए एक कलंक हैं राहुल गांधी : सांसद कंगना रनौत

feature-top

भारतीय जनता पार्टी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर करारा प्रहार किया है। कंगना ने राहुल गांधी को "एक कलंक" बताते हुए आरोप लगाया कि वह देश को लगातार बदनाम करने की कोशिश करते हैं।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कंगना रनौत ने कहा "राहुल गांधी एक कलंक हैं। सब जानते हैं कि वह हर जगह जाकर भारत की आलोचना करते हैं और देश की छवि खराब करने का प्रयास करते हैं।

जब वह कहते हैं कि भारत के लोग झगड़ालू हैं, ईमानदार नहीं हैं या नासमझ हैं, तो इसका सीधा मतलब है कि वह देश को बदनाम कर रहे हैं। इसीलिए मैं उन्हें कलंक कहती हूं। वह हमेशा भारत को शर्मसार करते हैं और देश भी उन पर शर्मिंदा है।


feature-top