गिरिराज सिंह का कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला

feature-top

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि जब किसी राजनीतिक दल का शीर्ष नेता, जैसे राहुल गांधी, शहरी नक्सली जैसी भाषा और आचरण अपनाता है, तो स्वाभाविक रूप से उस पार्टी के अन्य नेता भी उसी प्रकार की बातें करने लगते हैं।

पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि चिदंबरम ने देर से ही सही, यह स्वीकार किया कि मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार कमजोर थी और उसमें इच्छाशक्ति की कमी थी।

उनके अनुसार, यह कमी इसलिए थी क्योंकि कांग्रेस पाकिस्तान को एक वोट बैंक की तरह देखती थी।


feature-top