- Home
- टॉप न्यूज़
- लोकतंत्र पर हमला भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा: राहुल गांधी
लोकतंत्र पर हमला भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा: राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया स्थित ईआईए यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में भारत के सामने सबसे बड़ा खतरा लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हो रहे हमलों का है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की कार्यशैली पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत जैसा विविधताओं से भरा हुआ देश केवल लोकतंत्र के माध्यम से ही सशक्त रह सकता है। किंतु मौजूदा दौर में यह व्यवस्था विभिन्न प्रकार के दबाव और हमलों का सामना कर रही है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत की तुलना चीन से करना उचित नहीं है। चीन एक केंद्रीकृत एवं एकरूप व्यवस्था पर चलता है, जबकि भारत का ढांचा विकेंद्रीकृत है, जहाँ अनेक भाषाएँ, धर्म और परंपराएँ विद्यमान हैं।
उन्होंने कहा भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसकी विविधता है। हमारा ढांचा लोकतांत्रिक है और इसमें सबको स्थान और सम्मान मिलना आवश्यक है। चीन की तरह लोगों को दबाकर तानाशाही थोपना हमारे लिए संभव नहीं। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि भारत एक निरंतर संवाद है, जहाँ विभिन्न धर्म, विचार और परंपराएँ साथ-साथ चलती हैं।
लोकतंत्र इसी सह-अस्तित्व को स्थान देता है। लेकिन आज यही व्यवस्था सबसे बड़े हमले का सामना कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विभिन्न भाषाओं, धर्मों और परंपराओं को दबाया गया तो समाज में गहरी दरारें उत्पन्न होंगी, जो राष्ट्र की एकता और मजबूती के लिए घातक सिद्ध होंगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
