बीजापुर में 103 नक्सलियों का आत्मसमर्पण

feature-top

छत्तीसगढ़ में नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है। राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा माओवादी आत्मसमर्पण बीजापुर जिले में हुआ है। आज 103 नक्सलियों ने हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया।

इन सभी नक्सलियों पर कुल 1 करोड़ 6 लाख 30 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वाले प्रत्येक माओवादी को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत प्रोत्साहन स्वरूप 50-50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।


feature-top