ओवैसी ने 'आई लव मोहम्मद' विरोध विवाद को लेकर भाजपा की आलोचना करी

feature-top

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया है कि भारत में किसी के लिए "आई लव मोदी" कहना आसान है, लेकिन "आई लव मुहम्मद" कहना आसान नहीं है। हैदराबाद के सांसद की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब उत्तर प्रदेश के बरेली में पिछले हफ़्ते "आई लव मुहम्मद" पोस्टर विवाद को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के हिंसक हो जाने के बाद से तनाव बना हुआ है।

ओवैसी ने हैदराबाद में एक भाषण के दौरान कहा, "संभल मस्जिद को लेकर एक मुक़दमा चल रहा है। हमारी मस्जिदें छीनी जा रही हैं। इस देश में कोई 'आई लव मोदी' तो कह सकता है, लेकिन 'आई लव मोहम्मद' नहीं। आप इस देश को कहाँ ले जा रहे हैं? अगर कोई 'आई लव मोदी' कहता है, तो सब खुश हो जाते हैं। लेकिन अगर कोई 'आई लव मोहम्मद' कहता है, तो उस पर आपत्ति जताई जाती है।"


feature-top