छत्तीसगढ़ के इन जिलों में खुलेंगे केंद्रीय विद्यालय

feature-top

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव की पहल पर प्रदेश के सात नए जिलों में केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने संबंधित जिलों के कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे केन्द्रीय विद्यालय स्थापना हेतु आवश्यक अभिमत सहित पूर्ण प्रस्ताव शीघ्र प्रेषित करें।

इसके साथ ही, प्रदेश के विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की कवायद भी शिक्षा विभाग द्वारा प्रारंभ कर दी गई है। प्रथम चरण में केंद्रीय विद्यालय जिन सात जिलों में खोले जाएंगे, वे हैं—बालोद, बलौदाबाजार, बलरामपुर, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सारंगढ़-बिलाईगढ़ तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।

लोक शिक्षण संचालनालय ने इन जिलों के कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि केंद्रीय विद्यालय खोलने के संबंध में समस्त नियमों एवं निर्देशों के अनुरूप विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र संचालनालय को भेजा जाए।


feature-top