करूर भगदड़ पर राजनीति कर रही भाजपा : सीएम स्टालिन

feature-top

करूर भगदड़ मामले को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। डीएमके पार्टी ने इस मुद्दे पर टीवीके नेता और अभिनेता विजय पर निशाना साधा है। डीएमके ने अपने मुखपत्र मुरासोली में प्रकाशित एक लेख में विजय के वीडियो को अहंकार, पैसे और प्रचार की भूख तथा सत्ता पाने की चाह का प्रतीक बताया।

इधर, मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने करूर हादसे पर भाजपा द्वारा प्रतिनिधिमंडल भेजे जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा इस त्रासदी पर राजनीति कर रही है और लोगों की समस्याओं की बजाय उसे आगामी चुनाव की चिंता है।

रामनाथपुरम जिले में विकास कार्यों के उद्घाटन के दौरान सीएम स्टालिन ने कहा “जब तमिलनाडु में तीन बड़ी आपदाएँ आईं, जिनसे हजारों लोग प्रभावित हुए, तब केंद्र सरकार ने न तो कोई फंड जारी किया और न ही कोई प्रतिनिधिमंडल भेजा। लेकिन करूर हादसे के तुरंत बाद भाजपा ने प्रतिनिधिमंडल गठित कर भेज दिया।

मणिपुर दंगों, गुजरात की घटनाओं और कुंभ मेले में हुई मौतों पर भाजपा की ऐसी कोई संवेदनशीलता नहीं दिखी। यह साफ है कि भाजपा को तमिलनाडु के लोगों की चिंता नहीं है।”


feature-top