मद्रास हाईकोर्ट ने अभिनेता विजय की रैली में भगदड़ मामले में याचिका खारिज की

feature-top

मद्रास हाईकोर्ट ने अभिनेता विजय की रैली में भगदड़ की सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने कहा है कि रैलियों में सुरक्षा और सुविधा संबंधी आवश्यक उपायों को कड़ाई से लागू किया जाना चाहिए।

इसके तहत, राजमार्गों के पास सार्वजनिक रैलियों पर रोक लगाने और रैलियों में पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है।

अदालत ने पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग पर तमिलनाडु सरकार और विजय की पार्टी टीवीके को नोटिस भी जारी किया है।


feature-top