मंत्रिमंडल विस्तार के बाद BJP में गुटबाजी चरम पर : PCC चीफ बैज

feature-top

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। इस पर तंज कसते हुए PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद BJP में गुटबाजी चरम पर है। डैमेज कंट्रोल के लिए अमित शाह रायपुर में रुकेंगे।

बैज ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ विधायक नाराज हैं और गुटबाजी से पार्टी में उथल-पुथल की स्थिति है। केंद्रीय गृहमंत्री के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर बैज ने कहा कि पिछले दो–तीन दिन से हो रहे आत्मसमर्पण को सरकार इवेंट की तरह पेश कर रही है।

उन्होंने मांग की कि सरकार 103 नक्सलियों का पूरा प्रोफाइल जनता के सामने जारी करे। बैज ने कहा कि भाजपा शासनकाल में हुए फर्जी सरेंडर और निर्दोष आदिवासियों की गिरफ्तारी बस्तरवासियों को आज भी याद है।

बैज ने सवाल उठाया कि 2016 में नक्सलवाद खत्म करने की डेडलाइन दी गई थी, क्या अब 2026 तक नक्सलवाद खत्म होगा? उन्होंने कहा कि गृहमंत्री से यह पूछा जाना चाहिए कि क्या वे नक्सलवाद खत्म होने की गारंटी देंगे।


feature-top