बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

feature-top

बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ सुबह 10 बजे के बाद तब शुरू हुई, जब सुरक्षा बल सर्चिंग पर निकले थे। गमपुर–पूरंगेल के जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन चला रही थी।

इसी दौरान आमने-सामने की मुठभेड़ हो गई। रुक-रुककर जारी फायरिंग दोपहर तक चली। इसके बाद गोलीबारी अचानक बंद हो गई। सर्चिंग में पता चला कि इस मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली आयतू पोडियाम मारा गया है। वह गंगालूर एरिया कमेटी संगठन में एसीएम (ACM) के पद पर सक्रिय था।

मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों ने एक बीजीएल लॉन्चर, तीन सेल, एक सिंगल शॉट रायफल, तीन राउंड, वॉकी-टॉकी, टिफिन बम, कॉर्डेक्स वायर, माओवादी वर्दी और अन्य सामग्री बरामद की है।


feature-top