तिरुपति में आतंकवादी हमले की धमकी

feature-top

आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में आतंकी हमले की धमकी के बाद हड़कंप मच गया है। पूरे जिले में आतंकवादी धमकियों के चलते पुलिस को सतर्क कर दिया गया है और कई जगहों पर जांच की गई है। अब तक जांच में कहीं भी कोई संदिग्ध चीज बरामद नहीं की गई है।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, अज्ञात लोगों ने धमकी भरे ईमेल भेजकर दावा किया है कि आईएसआई और पूर्व लिट्टे उग्रवादी साजिश कर रहे हैं और तिरुपति के चार इलाकों में विस्फोट की तैयारी कर रहे हैं।


feature-top