उत्तरप्रदेश : ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने फिर उठाए सवाल

feature-top

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक बार फिर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बार-बार सफाई देना और देश की जनता के सामने एक ही बात दोहराना यह दर्शाता है कि कहीं न कहीं गड़बड़ी है।

अजय राय ने कहा कि सीडीएस अलग बयान देते हैं, सेना प्रमुख अलग बयान देते हैं और आला अधिकारी भी अलग-अलग बयान देते हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि स्थिति साफ नहीं है। देश के सामने आकर वास्तविकता और सत्यता बताई जानी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि बार-बार सफाई देने से यह साबित होता है कि कुछ तो गड़बड़ है। प्रधानमंत्री को स्वयं आगे आकर देश के सामने पूरी सच्चाई रखनी चाहिए।


feature-top