- Home
- टॉप न्यूज़
- ‘दो साल से कम उम्र के बच्चों को न दें कफ सिरप’ –केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
‘दो साल से कम उम्र के बच्चों को न दें कफ सिरप’ –केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
03 Oct 2025
, by: Prakash
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत की घटनाओं के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क हो गया है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी और सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन सहित अन्य एजेंसियों ने छिंदवाड़ा से कफ सिरप के सैंपल एकत्र किए हैं।
केंद्र सरकार ने बच्चों के लिए कफ सिरप के इस्तेमाल को लेकर नई सलाह जारी की है। डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (DGHS) ने स्पष्ट कहा है कि दो साल से कम उम्र के बच्चों को खांसी और जुकाम की दवाएं नहीं दी जानी चाहिए।
इसके अलावा, सलाह में यह भी कहा गया है कि आमतौर पर पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए भी इन दवाओं का इस्तेमाल सुरक्षित नहीं माना जाता।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
