- Home
- टॉप न्यूज़
- भारत कानून से चलता है, बुलडोजर से नहीं – CJI बी.आर. गवई
भारत कानून से चलता है, बुलडोजर से नहीं – CJI बी.आर. गवई
भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जो “कानून का राज” मानता है। यहां शासन मनमानी या ताकत , बुलडोजर के आधार पर नहीं, बल्कि संविधान और कानून के अनुसार चलता है।
मुख्य न्यायाधीश गवई मॉरीशस में आयोजित “रूल ऑफ लॉ मेमोरियल लेक्चर” को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत भारत और मॉरीशस के ऐतिहासिक व गहरे रिश्तों को याद करते हुए की।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने उपनिवेशवाद की पीड़ा सही है और आज लोकतांत्रिक समाज के रूप में एक-दूसरे के साथी बने हुए हैं। गवई ने कहा कि कानून ही असली ताकत है, सत्ता की मनमानी नहीं। "कानून का राज" का अर्थ है कि चाहे कोई आम नागरिक हो या सत्ताधारी, सभी को कानून का पालन करना होगा।
उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इतिहास में कई बार कानून का नाम लेकर अन्याय किया गया है, जैसे गुलामी और औपनिवेशिक कानून। लेकिन सच्चा कानून वही है जो न्याय, समानता और इंसाफ की रक्षा करता है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
