बंगाल में बाढ़ के लिए ममता बनर्जी ने केंद्र को ठहराया जिम्मेदार

feature-top

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्र के अधीन दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) ने राज्य सरकार को सूचित किए बिना दुर्गा पूजा उत्सव के अंत में अपने बांधों से 65,000 क्यूसेक पानी छोड़ा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके कारण बंगाल के लाखों लोग खतरे में हैं। उन्होंने इसे लापरवाही करार देते हुए कहा कि यह हमारे पवित्र त्योहार के दौरान दुख पहुँचाने की कोशिश से कम नहीं है। ममता बनर्जी ने स्पष्ट किया, ऐसा एकतरफा कदम शर्मनाक और पूरी तरह अस्वीकार्य है।

यह कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि डीवीसी द्वारा रची गई एक आपदा है। मैं किसी को भी बंगाल का विसर्जन नहीं करने दूंगी।


feature-top