NCERT ने शुरू किया स्वदेशी पर केंद्रित मॉड्यूल

feature-top

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने स्वदेशी पर विशेष मॉड्यूल जारी किया है। इसमें 1905 से लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भरता के आह्वान तक इस आंदोलन की यात्रा को दर्शाया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस वर्ष लाल किले की प्राचीर से अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण में आत्मनिर्भर भारत को विकसित भारत का आधार बताया था। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षकों के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री ने पिछले महीने कहा था कि शिक्षक आमतौर पर अपने छात्रों को होमवर्क देते हैं, लेकिन वह बदलाव के लिए शिक्षकों को एक होमवर्क देना चाहते हैं, वह है स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल को प्रोत्साहन देने के लिए अपने छात्रों के साथ अभियान का नेतृत्व करना।

एनसीईआरटी द्वारा प्रकाशित दो माड्यूल (स्वदेशी: वोकल फॉर लोकल और स्वदेशी: आत्मनिर्भर भारत के लिए) में प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता दिवस के संबोधन के अंश शामिल हैं।


feature-top