बस्तर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह

feature-top

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बस्तर के पारंपरिक दशहरा उत्सव में शामिल होने के लिए बस्तर पहुँच गए है। वे आज शाम सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार की रस्म में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के तहत अमित शाह मांझी, चालकी, मेंबर और मेंबरीन समुदायों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।

परंपरागत रूप से यह दरबार बस्तर राजपरिवार द्वारा आयोजित किया जाता रहा है, जहां राजा दशहरा के बाद प्रजा की समस्याएं सुनते थे। अब यही परंपरा लोकतांत्रिक रूप में आगे बढ़ रही है।


feature-top