रायपुर : पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर को मुख्यमंत्री निवास पर धरने से पहले पुलिस ने रोका

feature-top

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री को आवेदन सौंपा था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि 4 अक्टूबर तक कलेक्टर को नहीं हटाया गया तो वे मुख्यमंत्री निवास के सामने धरना देंगे।

कंवर अपने कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री निवास पहुंचे, लेकिन वहां सुरक्षा बलों ने उन्हें रोक दिया।

इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें एम्स के पास स्थित आदिवासी समाज भवन में ले जाकर रखा और भवन के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। इस दौरान ननकीराम कंवर कई बार गेट कूदकर बाहर निकलने की कोशिश करते रहे, लेकिन सफल नहीं हो सके।


feature-top